खुर्सीपार में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा और नकदी जब्त

भिलाई। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खुर्सीपार पुलिस ने देवार बस्ती स्थित मछली मार्केट के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब और बिक्री रकम 160 रुपये, कुल 2,560 रुपये की सामग्री जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 2 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि देवार बस्ती मछली मार्केट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर खुर्सीपार पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पारस उडिया (35), पिता रामनाथ उडिया, निवासी बोलबम चौक, केनाल रोड, गायत्री मंदिर के पास, खुर्सीपार बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम 160 रुपये बरामद हुई।
आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत पाए जाने पर उसके खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 387/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को 2 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया।
