बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली ऑफिस का घेराव कर CM साय का पुतला फूंका

भिलाई नगर। बिजली दरों में बढ़ोतरी, अनियमित बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पावरहाउस स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने किया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कांग्रेसियों ने बिजली कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने की मांग की। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण यंत्री को ज्ञापन सौंपकर बिजली दर वृद्धि वापस लेने, अनियमित बिजली कटौती बंद करने, विद्युत व्यवस्था सुधारने और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग रखी।

ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पावरहाउस स्थित अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। पुतला दहन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली बिल हाफ योजना में कटौती और स्मार्ट मीटर की वजह से उपभोक्ताओं के बिल कई गुना बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
घेराव एवं पुतला दहन के दौरान अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ,भूपेंद्र यादव,सुश्री नीता लोधी, श्रीमती शशि सिन्हा,हीरा शंकर साहू, सीजू एंथोनी, जी राजू, नर्सिंग नाथ, रविंद्र सिंह, मोहन लाल साहू,प्रभाकर जनबंधु,पीयूष बारले, गोविंद कोसले, शोएब मोहम्मद खान,सौरभ दत्ता, गुड्डू खान,सौरभ मिश्रा, मधु चौबे,अली हुसैन सिद्दीकी अमित जैन,मो हबीब, मो रफीक,राजेश चौधरी,दिनेश गुप्ता, बलदेव मेहर, राजू कन्हाई, इंद्रजीत सैनी,चंदू चंदेल,अमरेश गिरी, शशिकांत, चंद्रशेखर पतले, सुरेश वर्मा,जोहन सिंह, चंद्रशेखर गंवाई, प्रमोद यादव, उज्जवल, दुर्गेश ताम्रकार, फारुख खान, ओम प्रकाश,शेख अकरम, रमाकांत देशलहरे, धनराज पराडे, दीदार भाई, डी आर चौधरी, सुरेश बॉक्सर, राजा,जय वर्मा,उमाशंकर साहू,देवेंद्र तिवारी, संदीप हिरवानी, श्रीकांत बारीक, बसंत कुमार साहू, दानवीर देवांगन, मंगल राम साहू,डॉ एस के साहू, अरविंद राय,बजरंगी लाल सिंह, राजकुमार देशमुख,केशव बंछोर,राजेंद्र रजक, डी कामराजू आदि मौजूद थे।
