5 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

पुरैना नर्सरी डेम के पास बिक्री की तैयारी में थे आरोपी, दुर्ग पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए

5 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला 28 अप्रैल 2026 का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरैना नर्सरी डेम के पास दो युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अर्जुन चौहान और ईश्वर चौहान, निवासी ओम शांति पारा पुरैना बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास्टिक पैकेट में रखा कुल 4.970 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 49 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध मुनाफा कमाने के लिए गांजा का संग्रहण और बिक्री कर रहे थे।

आरोपी का नाम :

1. अर्जुन चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ओम शांति पारा, पुरैना।

2. ईश्वर चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ओम शांति पारा, पुरैना।