सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 3 ठिकानों पर रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार

सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 3 ठिकानों पर रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के ग्राम बानबरद और अहिवारा के अलग-अलग वार्डों में जुआ-सट्टा चल रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों जगह दबिश दी।

इस कार्रवाई में ज्ञनिक निर्मलकर (68), विश्वनाथ साहू (45) और करन सिंह मारकण्डे (24) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से कुल ₹41,240 नगद, तीन मोबाइल फोन और सट्टा पट्टी समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब ₹67 हजार बताई गई है। तीनों मामलों में जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।