लापरवाही से कार चलाना पड़ा भारी, 20 साल का चालक गिरफ्तार, कार जप्त

लापरवाही से कार चलाना पड़ा भारी, 20 साल का चालक गिरफ्तार, कार जप्त

भिलाई। तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के मामले में भिलाई नगर पुलिस ने एक कार चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, 21 मार्च को थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सेक्टर भिलाई स्थित सी-3 ग्राउंड के पास सड़क क्रमांक 15 में एक कार चालक ने तेज रफ्तार में खतरनाक तरीके से कट मारते हुए वाहन चलाया, जिससे दुर्घटना की स्थिति बन गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैभव सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयंती नगर, मोहन नगर दुर्ग के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार CG 04 PR 8910 को भी जप्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 281 बीएनएस और धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।