बसंती पूजा की तैयारी पूरी: वैशाली नगर कालीबाड़ी में होगा भव्य आयोजन

भिलाई। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भिलाई के वैशाली नगर स्थित बंगाली कालीबाड़ी में बसंती पूजा 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए विधिवत कार्यक्रम की रूपरेखा जारी करते हुए सभी को शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

यह आयोजन 24 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा, जिसमें शष्ठी से लेकर दशमी तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शष्ठी पूजा से होगी, वहीं सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन विशेष पूजा, पुष्पांजलि, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। अष्टमी के दिन संधि पूजा भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। दशमी के दिन पूजा के साथ ही पारंपरिक सिंदूर खेला और विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से यह भी बताया गया है कि प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद वितरण किया जाएगा।


