दुर्ग के उद्योगपति मनीष पारख फोर्ब्स इंडिया के ‘गेम चेंजिंग लीडर्स’ की सूची में शामिल

दुर्ग के उद्योगपति मनीष पारख फोर्ब्स इंडिया के ‘गेम चेंजिंग लीडर्स’ की सूची में शामिल

दुर्ग। शहर के उद्योगपति और मेघ गंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख का नाम देश की प्रतिष्ठित पत्रिका Forbes India द्वारा जारी ‘गेम चेंजिंग लीडर्स’ की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में देश के कई प्रभावशाली और नवाचार करने वाले नेताओं को जगह दी गई है। गौरव की बात यह है कि इसमें मनीष पारख को दूसरा स्थान मिला है।

इस उपलब्धि पर मनीष पारख ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवार और पूरी टीम के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास का यह परिणाम है और इस भरोसे को बनाए रखने के लिए वह हमेशा कर्तव्यबद्ध रहेंगे। उनके अनुसार, साफ नीयत, सेवा भाव और निरंतर प्रयास ही किसी भी संस्था को आगे बढ़ाते हैं और इसी भावना के साथ वे अपनी टीम को लगातार प्रेरित करते हैं।

मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर का एक प्रमुख व्यावसायिक समूह है, जिसकी स्थापना मनीष पारख ने की। यह समूह शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और कौशल विकास जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय है। समूह के अंतर्गत अविश एडुकॉम, लाइफकेयर डायग्नोसिस (NABL व NABH मान्यता), महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी, डिजाइनो डिज़ाइन एनीथिंग, TISD–द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन, FADE और KAC–गेटवे ऑफ ग्लोबल एजुकेशन जैसे संस्थान संचालित हो रहे हैं।

पिछले दो वर्षों (2025–26) में मनीष पारख के निर्देशन में कई महत्वपूर्ण पहल भी की गईं। “मोर शहर मोर जिम्मेदारी” अभियान के तहत दुर्ग शहर के गांधी चौक, शहीद चौक, राजेंद्र प्रसाद चौक और Y शेप ब्रिज चौक का पुनर्निर्माण कराया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें राज्यपाल छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें राज्य स्तरीय धन्वंतरि सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा मेघ गंगा ग्रुप के साथ TISD, FADE, VANNAKHAM, चॉकलेट स्टोरी और KAC–गेटवे ऑफ ग्लोबल एजुकेशन जैसे नए उपक्रम भी जुड़े हैं। वहीं लाइफकेयर डायग्नोसिस में आधुनिक तकनीक और नई मशीनों की स्थापना कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया गया है।

फोर्ब्स इंडिया में मिली इस उपलब्धि से दुर्ग शहर के लोगों में भी गर्व का माहौल है और शहर के विभिन्न वर्गों ने इसे दुर्ग के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।