महिला का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला कुम्हारी का युवक पुलिस गिरफ्त में

महिला का पीछा कर छेड़छाड़ करने वाला कुम्हारी का युवक पुलिस गिरफ्त में

दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस ने महिला का हाथ पकड़कर उससे छोड़छाड़ करने वाले कुम्हारी के युवक को गिरफ्तार किया है। 
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने दिनांक 01.12.2022 को थाना मोहन नगर मे रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि आरोपी खिलेश देशलहरे पिता मोती लाल देशलहरे निवासी वार्ड नं 01 सतनामी बस्ती कुम्हारी द्वारा प्रार्थिया के साथ कर्मचारी नगर मे हाथ बांह पकड़कर छेड़छाड़ कि गई। आरोपी द्वारा प्रार्थिया को कई दिनो से पीछा कर परेशान किया जा रहा था। इसकी लिखित रिपोर्ट थाना मोहन नगर मे दर्ज करायी गई। पुलिस द्वारा मामले में धारा 354, 354, 354 ख, 354 घ, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया था। मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विपिन रंगारी, महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता, आरक्षक रितेश अग्निहोत्री, आरक्षक कांति शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।