ऑपरेशन तलाश: उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को SSP ने किया सम्मानित

ऑपरेशन तलाश: उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को SSP ने किया सम्मानित

दुर्ग।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) व्दारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को सम्मानित किया गया।

 गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे ''ऑपरेशन तलाश'' अभियान के तहत दिनाँक 01/06/2025 से दिनाँक 24/06/2025 तक की अवधि में कुल 541 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया है। जिसमे थाना जामुल व्दारा 80 से अधिक, थाना दुर्ग व्दारा 47 से अधिक तथा थाना सुपेला व्दारा 35 से अधिक गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया है।

उक्त कार्यवाही के लिए उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी दुर्ग श्रीमती ममता अली शर्मा, निरीक्षक विजय यादव थाना प्रभारी सुपेला एवं निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी जामुल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती पद्मश्री तंवर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एलेक्जेंडर कीरो एवं समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी एव उनका स्टाफ उपस्थित थे।