VIDEO सिरफिरे आशिक ने महिला के चेहरे पर फेंका गर्म तेल, बुरी तरह झुलसी

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र का मामला

भिलाई। एक सिरफिरे आशिक ने महिला के चेहरे पर गर्म तेल फेंक दिया। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक महिला पर बार-बार शादी के लिए दबाव बना रहा था। पीड़िता पहले भी आरोपी की शिकायत थाने में कर चुकी है। लोक कलाकार महिला अपनी बेटी के साथ कैंप 1 में रहती है। दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह झुलस गई, जिसे जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। वारदात गुरुवार शाम को हुई, फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।