महिला से छेड़खानी करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा। कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक महिला ने इलाज के दौरान डॉक्टर पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता की शिकायत पर डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।