मेंटली चैलेंज्ड 20 बालिकाओं की तबीयत बिगड़ी, दो की मौत

लखनऊ। पारा स्थित निर्वाण संस्था में रहने वाली 20 बालिकाओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक बालिका की मंगलवार को और एक बालिका की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। डिहाइड्रेशन व फूड पॉइजनिंग की आशंका है।
जानकारी के अनुसार निर्वाण संस्था के तहत अनाथ मानसिक रूप से कमजोर बालिकाओं को आश्रय दिया जाता है। डीपीओ विकास सिंह ने बताया कि संस्था में 147 बालिकाएं थीं। रविवार से अचानक एक के बाद एक बालिकाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। बालिकाओं को उल्टियां होने लगी। बुधवार तक 20 बालिकाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की मौत हो गई। दोनों की उम्र लगभग 13 साल है। चार बालिकाओं को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अन्य 14 बालिकाओं का इलाज जारी है। डीपीओ का कहना है किशवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा।