छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के लिए बिहार में बनाया गया था बंधक, पुलिस ने 44 लाेगों को किया रेस्क्यू

राजनांदगांव के तीन आरोपी सहित 5 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के लिए बिहार में बनाया गया था बंधक, पुलिस ने 44 लाेगों को किया रेस्क्यू

छत्तीसगढ़/बिहार। छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियों को बिहार के रोहतास जिले के रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में डांस कराने के नाम पर बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेल देते थे। यह अपराध करीब दो साल से चल रहा था। मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है। 

पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर टीम बनाकर बिहार के रोहतास जिले के रेड लाइट एरिया में दबिश दी। पुलिस ने जहां से देह व्यापार में धकेले गए युवतियों को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया। गिरफ्तार किए गए दलाल 30 से 40 हजार रुपये देने का लालच देकर गरीब और असहाय लड़कियों को फंसाते थे। इसके बाद उन्हें रेड लाइट एरिया में बेच दिया जाता था, जहां उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस ने बताया की यह अपराध करीब दो साल से चल रहा था। रोहतास के एसपी की विशेष टीम ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। कार्रवाई के बाद सभी 41 नाबालिग लड़कियों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति में भेजा गया है, जहां उनकी सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। लड़कियों को उनके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है।

बिहार के रोहतास पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नटवार थाना काण्ड सं0-49/25 दिनांक-06.03.25 धारा-143 (1)/145/98/111 /3(5) बी०एन०एस०, 4/8 पॉक्सो एक्ट, 75/79 जे०जे० एक्ट 3/4/5/6 आई०टी०पी० एक्ट 1956 तथा 16/17/18 बॉन्डेड लेबर सिस्टम एवोल्यूशन एक्ट 1976 में रोहतास जिले में म्यूजिकल ग्रुप के आड़ में किये जा रहे अनैतिक कार्य में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है। दिनांक-06.03.25 को एशोसिएशन फॉर वॉलेन्टरी एक्शन (बचपन बचाओ आदोलन) की पटना की टीम के द्वारा आसूचना प्राप्त हुई की नटवार थानाक्षेत्र के नटवार बाजार में बिहार के कुछ इलाकों के साथ-साथ अन्य राज्यों से नाबालिग लड़कियों को आरकेस्ट्रा एवं डांस में कार्य करने के लिए लाया जाता है तथा उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। इस आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डिहरी-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया जिसमे अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डिहरी-01, थानाध्यक्ष डिहरी मु०, थानाध्यक्ष डालमियानगर, थानाध्यक्ष इन्द्रपुरी, थानाध्यक्ष एस०सी०/एस०टी०, थानाध्यक्ष दरिहट, थानाध्यक्ष आयरकोठा, थानाध्यक्ष अकोढ़ीगोला तथा बचपन बचाओ आंदोलन की टीम, डी०आई०यू० रोहतास की टीम एवं महिला/पुरुष पुलिसकर्मी को शामिल किया गया। 
गठित टीम के द्वारा दिनाक 06.03.25 को तड़के सुबह नटवार थानाक्षेत्र के नटवार बाजार में आरकेस्ट्रा एवं डांस पार्टी के नाम पर चलाये जा रहे कुल सात (07) घरों की घेराबंदी कर उन घरों की विधिवत् तलाशी ली गयी जहाँ से कुल 44 (चौआलिस) नाबालिग लड़कियों एवं 03 (तीन) नाबालिग लड़के मौजूद पाये गये जो देखने से नाबालिग प्रतीत हो रहे थे जिन्हें आरकेस्ट्रा एवं डांस पार्टी संचालकों से मुक्त कराया गया तथा मुक्त कराये गये सभी नाबालिग लड़कियों / लड़कों को पुर्नरुत्थान के लिये बाल कल्याण समिति सासाराम को सुपूर्द किया गया। मुक्त कराये गये लड़कियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया कि आरकेस्ट्रा एवं डांस ग्रुप के संचालकों द्वारा इन्हें आरकेस्ट्रा में काम देने के नाम पर बहला-फुसलाकर लाया जाता था तथा यहाँ लाकर उनसे जबरन अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। इस कार्य के लिए छापामारी दल में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरकेस्ट्रा एवं डांस ग्रुप के आरोपी

01. कृष्ण कुमार सिंह पे०-तारकेश्वर सिंह निवासी देही थाना-दिनारा जिला-रोहतास

02 शंकर देवान पे०-लालचन्द देवान निवासी थाना-चिचौला

03. आशीष देवान पे०-बैशाखु देवान निवासी पाडादा थाना-खैरागढ़

04. ज्योति देवी पति-मनोज देवान निवासी-चिचौला तीनों जिला-राजनांदगांव छत्तीसगढ़

05. नितीश कुमार पिता-महेन्द्र सिंह निवासी तेनुअज थाना-नटवार जिला-रोहतास 

मुक्त कराये गये कुल नाबालिग लड़कियों एवं लड़के:-
लड़कियों की संख्या 44 
लड़कों की संख्या-03 

छापामारी दल में शामिल बिहार पुलिस के सदस्यः-
01. श्री कोटा किरण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी-01 
02. सुश्री वदना कुमारी, अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी-02 
03. पु०नि० राकेश गोसाई, थानाध्यक्ष, डिहरी मु० थाना। 
04 पु०नि० मनीष कुमार, थानाध्यक्ष, इन्द्रपुरी थाना। 
05. पु०नि० श्याम कुमार, थानाध्यक्ष, अमझोर थाना। 
06. पु०नि० राहुल कुमार, प्रभारी डी०आई०यू०, रोहतास। 
07. पु०नि० सुशांत कुमार मण्डल डी०आई०यू०, रोहतास। 
08. पु०अ०नि० अजय कुमार, डी०आई०यू०, रोहतास। 
09. पु०अ०नि० खुशी राज, थानाध्यक्ष, डालमियानगर थाना। 
10. पु०अ०नि० नेहा कुमारी, थानाध्यक्ष, दरिहट थाना। 
11. पु०अ०नि० कुसुम कमार केसरी, थानाध्यक्ष, आयरकोठा थाना। 
12. पु०अ०नि० चन्द्रशेखर कुमार, थानाध्यक्ष, आकोढ़ीगोला थाना। 
13. पु०अ०नि० विद्याभूषण, थानाध्यक्ष, तिलौथु थाना। 
14. बचपन बचाओ आंदोलन की टीम। 
15. डी०आई०यू०, रोहतास / थानों में पदस्थापित पुलिसकर्मी।