राजेश कुमार सिंह बने रायपुर रेल मंडल की स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य

राजेश कुमार सिंह बने रायपुर रेल मंडल की स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य

भिलाई। भिलाई निवासी एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय राजेश कुमार सिंह को रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलने पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेश कुमार सिंह ने संबंधित नेतृत्व एवं वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से रेल यात्रियों की सुविधाओं, यात्री हितों और क्षेत्र से जुड़े रेल संबंधी विषयों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे। समर्थकों और शुभचिंतकों ने कहा कि राजेश कुमार सिंह सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता का लाभ रेल यात्रियों एवं आमजन को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से वे यात्रियों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से समिति के समक्ष रखेंगे। राजेश कुमार सिंह के मनोनयन पर क्षेत्र के लोगों ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।