लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी

सीबीएसई ने जारी किए 12 वीं के परिणाम, 92.71 फीसदी रहा रिजल्ट

लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12 वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी किया है। सीबीएसई की ओर से जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि, प्रदर्शन की बात करें तो इसमें लड़कियों ने बाजी मार ली है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 प्रतिशत लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)  की ओर से आज 22 जुलाई, 2022 को कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें कि परिणाम जारी होने के बाद करीब 14 लाख से भी अधिक छात्रों ने राहत की सांस ली है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई बारहवीं के परिणाम को इस बार भी ग्रेडिंग सिस्टम से जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम 9 पॉइंट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम पर आधारित है। 
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि, प्रदर्शन की बात करें तो इसमें लड़कियों ने बाजी मार ली है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 प्रतिशत लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में 1444341 छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 1435366 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं 1330662 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। थ्योरी में टर्म-1 के 30 फीसदी और टर्म-2 के 70 फीसदी अंक जोड़े गए हैं। वहीं प्रैक्टिकल में 50-50 फीसदी अंक जोड़े गए हैं।