पूर्व सरपंच पति ने दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

पूर्व सरपंच पति ने दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

रायपुर। पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य के हिसाब किताब को लेकर पूर्व सरपंच पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बनरसी के खेलूराम साहू सोमवार को पूर्व सरपंच के पति से पंचायत में हुए विकास कार्यों की जानकारी और हिसाब किताब मांगा। इस पर ईश्वर साहू, पूनाराम साहू अपने अन्य साथियों के साथ खेलूराम के साथ मारपीट, गाली गलौज करने लगे। दोबारा हिसाब मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।इस रिपोर्ट पर आरंग पुलिस ने ईश्वर साहू और साथियों पर धारा 147,149,294,506 बी ,323,323,357 के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.