क्राइम में कमी लाने दुर्ग जिले में अब तक खोले गए 16 पुलिस सहायता केन्द्र

पुलिस अधीक्षक ने जनप्रतिनिधियों के साथ नेहरू नगर एवं कोसा नगर इलाके का भ्रमण कर समस्याओं का किया निराकरण

क्राइम में कमी लाने दुर्ग जिले में अब तक खोले गए 16 पुलिस सहायता केन्द्र

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा अब तक कुल 16 पुलिस सहायता  केन्द्र खोला गया है। इसी कड़ी में नेहरू नगर पूर्व में भी पुलिस सहायता केन्द्र की शुरूआत की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव और जनप्रतिनिधियों द्वारा नेहरू नगर एवं कोसा नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए समस्याओं का निराकरण किया गया।
वर्तमान में आम जनता की पहुंच पुलिस तक सरल एवं सुगम बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा लगातार रिस्पांस टाइम कम करने एवं अपराध में कमी लाने हेतु पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके परिपेक्ष में एक अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र का निर्माण नेहरू नगर में पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा रिबन काटकर पुलिस सहायक केन्द्र का उद्घाटन किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव का स्वागत नेहरू नगर के रहवासियों एवं वार्ड पार्षद द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 24 घंटे उपस्थिति एवं पेट्रोलिंग से निश्चित रूप से यहां की व्यवस्था में सुधार आयेगी और जो चोरी की समस्या उत्पन्न हो रही है वह आगे चलकर नहीं होगा। कार्यक्रम के बाद स्वयं पुलिस अधीक्षक ने नेहरू नगर क्षेत्र के वार्ड पार्षद एवं पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल पेट्रोलिंग करते हुए कोसा नगर इलाके की तंग गलियों में लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। आम लोगों के द्वारा द्वारा क्षेत्र में हो रही नशे की समस्याओं के बारे में बताकर निराकरण हेतु कहा गया। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा को तुरंत निर्देशित कर नशा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने एवं लगातार अभियान चलाने हेतु की बात कही। 
    इस दौरान पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) संजय कुमार ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल रखेजा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  सतीष ठाकुर, थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा, चौकी प्रभारी स्मृति नगर प्रमोद श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद निरंकारी आदि उपस्थित थे।