गर्भवती महिला की खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

गर्भवती महिला की खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक प्रेग्नेंट महिला की खून से लथपथ लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। घटना के बाद से पति गायब है।

जानकारी के अनुसार, इंदु चौक निवासी पीटर सिंह पैर से दिव्यांग है। वह चौक के पास ही दाबेली बेच कर अपने परिवार चलाता है। वह घर में अपनी पत्नी सत्या सिंह (21) स्थित अन्य रिश्तेदारों के साथ रहता है। उसकी पत्नी सत्या सिंह गर्भवती थी। मंगलवार की सुबह सत्या की लाश बिस्तर में पड़ी मिली है। उसे देखकर परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इस घटना के बाद से युवती का पति पीटर सिंह गायब है। मौके पर पहुंचे TI परिवेश तिवारी ने उसकी जानकारी ली, तब परिजनों ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे नागपुर जाने की बात कहकर घर से निकला है, तब परिजनों को यह पता नहीं था कि उनकी बहू सत्या की मौत हो गई है। इधर सुबह होने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस युवती के पति पीटर सिंह की तलाश कर रही है।