पहले शादी का झांसा फिर वीडियो बनाकर ढाई साल तक करता रहा युवती का बलात्कार

युवती ने युवक पर लगाए कई गंभीर आरोप, प्रेग्नेंट होने के बाद बच्चा भी गिरा दिया

पहले शादी का झांसा फिर वीडियो बनाकर ढाई साल तक करता रहा युवती का बलात्कार

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के नैला में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ढाई साल तक दुष्कर्म किया। इससे वो दो माह की गर्भवती भी हो गई थी। आरोपी पर 2 माह का गर्भ गिराने का भी आरोप है। राज स्टील संचालक के बेटे अभिषेक अग्रवाल पर युवती ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उसके चाचा मोहन अग्रवाल पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की FIR 7 जुलाई 2022 को हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने अब तक जांच शुरू नहीं की है। ये आरोप पीड़िता ने लगाया है। घर छोड़ने के बहाने ले गया सुनसान जगह, फिर किया रेप युवती बैंक ऑडिट का काम देखती थी। अभिषेक अग्रवाल अक्सर यहां आया करता था, जिससे दोनों में जान पहचान हुई। इंस्टाग्राम पर फिर दोस्ती और गहरी हो गई। मना करने पर भी अभिषेक उसे घर छोड़ने की जिद करता था। 21 दिसंबर 2021 की शाम घर छोड़ने के बहाने युवती को सुनसान जगह ले गया जहां जबरदस्ती उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब ढाई साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। उस दौरान अभिषेक ने युवती को शादी का वादा कर दिया था। इस वजह से लड़की भी चुप थी। पीड़िता के मुताबिक वो दो माह की गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी अभिषेक को दी तो उसने दवा खिलाकर गर्भ गिरा दिया। आरोपी शादी करने से भी मुकर गया था। इससे युवती और परेशान हो गई।

पीड़िता ने एसपी को दिए अपनी शिकायत में कहा है कि जब अभिषेक अग्रवाल के साथ मोहन अग्रवाल भी मेरे साथ गलत काम करना चाहता था। तब उसने पुलिस की शरण लेने का निर्णय लिया। लेकिन आरोपियों ने युवती को वीडियो वायरल कर समाज में बेइज्जत करने की धमकी दी। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद है और परिजनों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। 

युवती कहना कि जिस समय अभिषेक अग्रवाल ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, उस समय वो नाबालिग थी। इस लिहाज से आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जानी चाहिए। क्योंकि पुलिस ने एफआईआर में धारा 376, 354 ही दर्ज किया है। उसने अपने एफआईआर में उम्र 17 वर्ष ही दर्ज कराया है। पीड़िता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने कहा कि सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराया गया है। मामले में जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।