दुर्ग नगर निगम का घेराव व प्रदर्शन कल

दुर्ग नगर निगम का घेराव व प्रदर्शन कल

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम घेराव जंगी प्रदर्शन 29 अगस्त को किया जायेगा। जिला भाजपा कार्यालय आपापुरा दुर्ग में प्रातः 11 बजे बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होंगे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री ललित चंद्राकर एवं सुरेन्द्र कौशिक, विधानसभा संयोजक कांतीलाल बोथरा, विधानसभा सह संयोजक राजेन्द्र कुमार, विधानसभा विस्तारक सेवकराम धेनुसेवक
की विशेष उपस्थिति रहेगी।