काम के लिए बोला तो सौतेली मां और भाई की बेरहमी से हत्या, बहन गंभीर

काम के लिए बोला तो सौतेली मां और भाई की बेरहमी से हत्या, बहन गंभीर

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में एक युवक ने धारधार हथियार से हमला कर सौतेली मां और सौतेले भाई को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं, हमले से सौतेली बहन घायल है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

थाना पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात लगभग 10 से 11 बजे की है। खाना खाने के समय सौतेली मां हेमिन साहू ने युवक राजकुमार साहू से कुछ काम करने के लिए कहा, इस पर राजकुमार आक्रोशित हो गया। गुस्से में राजकुमार ने धारदार हथियार से सौतेली मां, भाई और बहन पर जानलेवा हमला कर दिया।  इस दौरान सौतेली मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात 10-11 बजे के बीच घटना घटी। आरोपी राजकुमार साहू की अपनी सौतेली मां और भाई-बहनों के बीच नहीं बनती थी और अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार रात भी जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे, तब सौतेली मां हेमिन साहू ने राजकुमार(25) से कुछ काम करने को कहा। इस पर आरोपी गुस्सा हो गया और आक्रोशित होकर तलवार से मां हेमिन साहू(45) और सौतेले भाई रोहन साहू(16) पर जानलेवा हमला कर दिया।