भिलाई में गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार

भिलाई में गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार

भिलाई।थाना भिलाई नगर क्षेत्र मे अवैध लाभ अर्जित करने के लिए मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करने  वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 3.950 किलोग्राम गांजा एवं एक होंडा साईन मोटर सायकल क्र. CG 07 LT 5738  जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल राय पिता विजय राय उम्र 19 साल साकिन ग्राम मतवारी थाना अण्डा जिला दुर्ग तथा रुचित साहू पिता संतोष साहू उम्र 25 साल वार्ड क्र. 17 शांति नगर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग शामिल है

जानकारी के अनुसार  दिनांक 25.05.2023 को पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि, बोरसी तरफ से सेंट थामस कालेज रोड मे दो व्यक्ति एक मोटर सायकल होंडा साइन मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते आ रहे है। सूचना पर भिलाई नगर की पुलिस टीम  कार्यवाही कर आरोपी को पकड़कर आरोपीगणो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 3.950 किलोग्राम कीमती 40000 रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल होंडा साईन क्र. CG 07 LT 5738  को जब्त कर आरोपीगणो  के विरुद्ध अपराध धारा 20 ख  एन डी पी एस एक्ट के तहत थाना भिलाई नगर में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा |
   उक्त कार्यवाही मे उनि. भागवत ठाकुर, सउनि. गुप्तेश्वर यादव प्र. आर. प्रेम कुमाआर सिंह क्र. 434, आर. अनिल गुप्ता क्र. 271, आर. हेमेन्द्र कुर्रे क्र. 1426 , आर. सुशील चोधरी क्र. 841 , आर. 1592 गजेन्द्र कुमार साहू एवं 1269 राम नारायण डहरिया की भुमिका महत्वपूर्ण रही।