कर्नाटक में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के कई मजदूर

कर्नाटक में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के कई मजदूर

बलौदाबाजार। कर्नाटक में छत्तीसगढ़ के मजदूर परिवारों को बंधक बनाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मजदूर परिवार उन्हें रिहाई की गुहार लगा रहे हैं। मामला जिले के ग्राम गिंदोला, घुलघुल व खम्हारडीह का है बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि मजदूर परिवारों को गन्ना काटने के नाम पर नागपुर किसी मजदूर दलाल ले गया था पर अब उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। वहीं उनसे परिजनों की बातचीत भी नहीं हो पा रही है, जिससे मजदूर परिवार के लोग परेशान हैं।

परेशान मजदूर परिवारों के माता पिता से बातचीत की गई तो पता चला कि परिवार को बंधक बनाये जाने से काफी परेशान है और प्रशासन से उन्हें जल्द छुड़ाने की अपील कर रहे हैं। वहीं ग्राम गिंदोला के सचिव हरिराम धुव के अनुसार पलायन करने के पूर्व मजदूर परिवारों ने जानकारी नहीं दी है। इसलिए उनका पंजीयन नहीं हो पाया।