एक ही परिवार के 5 लोगों की जादू-टोना के शक में हत्या, मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल

एक ही परिवार के 5 लोगों की जादू-टोना के शक में हत्या, मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल

सुकमा। जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक कोंटा थाना क्षेत्र के एतकल गांव में जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (60 वर्ष), मौसम बुच्चा (34 वर्ष), मौसम बिरी, करका लच्छी (43 वर्ष) और मौसम अरजो (32) के रूप में हुई है। 

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सवलम राजेश (21 वर्ष), सवलम हिडमा, कारम सत्यम (35 वर्ष), कुंजाम मुकेश (28 वर्ष), और पोड़ियाम एंका शामिल है। सभी गिरफ्तार आरोपी एतकल गांव के ही निवासी है।