विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने साझा की दुर्लभ तस्वीरें

भारत आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है

विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने साझा की दुर्लभ तस्वीरें

नई दिल्ली। देश में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। चंद्रयान 3  को चांद पर उतरे एक साल हो गया है। इससे एक दिन पहले ही इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की मदद से ली गई कुछ तस्वीरों को साझा किया है। 

बता दें कि चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की याद में सरकार ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने का एलान किया था। आज भारत अपना पहला जहां सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी, उसे शिव शक्ति प्वाइंट कहा जाता है।

गौरतलब है कि पिछले साल 14 जुलाई को चंद्रयान 3 ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चांद तक पहुंचने का सफर शुरू किया था और 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो ने इसी सफलता को रेखांकित करते हुए लिखा चंद्रयान 3 की लैंडिंग एनिवर्सरी पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं।