बर्तन दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से कांसा के पुराना नया बर्तन, तांबा तार स्कैप व चिल्हर पैसे बरामद

बर्तन दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार

दुर्ग। कोतवाली पुलिस ने बर्तन दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से कांसा के पुराना नया बर्तन, तांबा तार स्कैप व चिल्हर पैसे बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि दिनांक 24.07.2024 को प्रार्थी दुर्गेश कुमार गुप्ता पिता विनोद गुप्ता उम्र 26 साल निवासी नयापारा चौक दुर्ग रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.07.2024 को प्रतिदिन की तरह अपने बर्तन दुकान में शटर बंद कर ताला लगाकर दुकान को बंद कर दिया था।

दिनांक 24.07.2024 को सुबह दुकान को खोलने आया तब दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान अंदर जाकर देखा तो दुकान गल्ला से 1660 रूपया व कांसा का बर्तन पुराना लगभग 12 किलो, तांबा का तार लगभग 12 किलो एवं डीवीआर को चोरी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।

आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना पर तत्काल दुर्ग पुलिस द्वारा पंचशील नगर दुर्ग में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया।

आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी द्वारा डीवीआर को नाली में फेकना व पुराना नया बर्तन लगभग 12-15 किलो व लगभग 10-15 किलो तांबा तार स्कैप व चिल्लर पैसा 550 रूपया पेश करने पर जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त कार्रवाई में प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, आरक्षक आलउद्दीन शेख, सुरेश कुमार, उत्कर्ष सिंह, व प्रशात पाटनकर, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाम आरोपीः- बिरेन्द्र साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 19 साल निवासी पंचशील नगर वार्ड क 01 दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.)