इंस्टाग्राम से हुई जान-पहचान के बाद नाबालिग से करता रहा दुस्क्रम, पुलिस ने भेजा जेल

इंस्टाग्राम से हुई जान-पहचान के बाद नाबालिग से करता रहा दुस्क्रम, पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर। इंस्टाग्राम से हुई जान-पहचान के बाद युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और छह महीन तक नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। किशोरी ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर अंबिकापुर जिले के केदारपुर में रहने वाले आयुष नारायण शर्मा (21 साल) से हुई। जान पहचान के बाद दोनों साथ मिलकर वीडियो बनाने और एडिट करने लगे। इसी सिलसिले में युवक 2 अक्टूबर को किशोरी के घर आया था। 

अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक ने नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाया। उसने इसका हिडन कैमरे वीडियो भी बना लिया। बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग का शोषण करने लगा। छह महीने तक वह किशोरी से संबंध बनाते रहा। इसका विरोध करने पर उसने 24 मई को किशोरी को साइंस कालेज के पास मिलने के लिए बुलाकर मारपीट की।

साथ ही उसका मोबाइल तोड़ दिया। किशोरी ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इसकी भनक लगते ही आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। इधर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपित को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है।