भूपेश बघेल के बयान पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया पलटवार

महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

भूपेश बघेल के बयान पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने  किया पलटवार

भिलाई। शनिवार को स्वसहायता समूह और भजन मंडली की 100 से ज्यादा महिला सदस्यों ने सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अपने निवास पर सभी महिलाओं को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करवाया।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बैलेट पेपर से चुनाव करवाने के बयान पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने पलटवार किया है। सांसद विजय बघेल ने अपने बयान में कहा कि, 2018 में ईवीएम से कांग्रेस चुनाव जीती तो मशीन ठीक, लेकिन भाजपा जीते तो मशीन खराब। अगर EVM में कोई गड़बड़ी होती तो मैं पाटन से चुनाव नहीं हारता। सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी निशाना साधा। सांसद विजय बघेल ने कहा कि, महिलाओं को सालाना एक लाख रुपए देना बड़ा मजाक है। ऐसा इसलिए क्योंकि इतना तो केंद्र सरकार का भी बजट नहीं है।