एस एस फाउंडेशन ने किया महिलाओं का सम्मान 

एस एस फाउंडेशन ने किया महिलाओं का सम्मान 

भिलाई. एस एस फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति रत्न सम्मान समारोह 2024  का आयोजन भिलाई के होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से 25 महिलाओ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया |

मुख्य अतिथि डॉ. श्रुतिका देवेंद्र यादव सहित अन्य अतिथि के रूप में  शिल्पा साहू डी.एस.पी. भिलाई थाना , सुचित्रा सोनी सीपी ज्वेलर्स , नोमिन साहू पार्षद  सेक्टर -२  और प्रशांत नीरज ठाकुर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष थे। 

इस कार्यक्रम के आयोजक शिखा  साहू ने बताया कि  छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओ की कमी नही है सभी में कुछ ना कुछ हुनर होता है अपने इस हुनर के कारण ही आज वो समाज में जाने जाते है इस आयोजन के माध्यम से उन सभी महिलाओ को प्रोत्साहित किया जाता है।  

अतिथियों द्वारा ज्योति पारख , ममता मोटवानी, जागृति गोठी, डॉ. मोनिका साहू, पिया भौमिक, दीपाली मिश्रा, चित्रेखा साहू, निर्मला  मजूमदार, रीता मंडल, किरण राठौर, ममता सेन, रश्मि, शीतल समूह, सुशीला, निशा साहू, सुचित्रा सोनी का सम्मान किया गया। 

शिखा साहू ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये अपनी समूह के सभी सदस्यों जागेश्वरी मेश्राम, सोमा साहू, झिलमिल बेनर्जी, रानू यादव, रजनी कौर, संगीता का आभार व्यक्त किया।