भिलाई खुर्सीपार में जुआ फड़ पर छापा, मकान मालकिन सहित 15 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.27 लाख की संपत्ति जब्त

दुर्ग पुलिस ने भिलाई के खुर्सीपार स्थित केएलसी काली मंदिर के पीछे चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में ₹77,650 नकद, 14 मोबाइल और ताश की गड्डी सहित ₹3.27 लाख की संपत्ति जब्त की गई।

भिलाई खुर्सीपार में जुआ फड़ पर छापा, मकान मालकिन सहित 15 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.27 लाख की संपत्ति जब्त

भिलाई, 26 जुलाई। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए केएलसी स्थित काली मंदिर के पीछे एक घर में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर ₹3.27 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि काली मंदिर के पीछे एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर खुर्सीपार थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 14 आरोपी जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

आरोपियों के कब्जे से ₹77,650 नकद, 52 पत्तों की ताश की गड्डी तथा 14 टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त मोबाइल की अनुमानित कीमत ₹2.50 लाख बताई गई है। कुल जब्ती का मूल्य ₹3,27,650 आंका गया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्सीपार में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी का नाम :

1. मनोज कुमार पिता रामलखन राय उम्र 39 साल साकिन सडक 38 म0नं0 4/ए जोन 02 खुर्सीपार ।

2. राजीव कुमार पिता राजेन्द्र कुमार उम्र 22 साल साकिन मछली मार्केट खुर्सीपार

3. एम राजू पिता एम उमापति उम्र 36 साल साकिन बालाजीनगर खुर्सीपार

4. सूरज महतो पिता भुवाली उम्र 29 साल साकिन एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार

5. जी. गौतम पिता जी. दुर्योधन उम्र 29 साल साकिन सडक 38 खुर्सीपार

6. किशोर कुमार साहू पिता खेमू साहू उम्र 31 साल साकिन मछली मार्केट खुर्सीपार

7. शिवा राव पिता ईश्वर राव उम्र 34 साल साकिन जोन 02 खुर्सीपार

8. विकास गुप्ता पिता विनोद उम्र 29 साल साकिन बापूनगर खुर्सीपार

9. दिनेश बाग पिता विजय बाग उम्र 35 साल साकिन बैरागी मोहल्ला छावनी

10. अनिल पिता राजू उम्र उम्र 46 साल साकिन पावर हाउस छावनी

11. पवन कुमार पिता निरंजन प्रसाद उम्र 29 साल साकिन बापूनगर खुर्सीपार

12. राजा पिता रामशरण उम्र 27 साल साकिन बापूनगर ,खुर्सीपार

13. सैनी कुमार पिता कृष्ण कुमार उम्र 37 साल साकिन इंदिरा पारा सेंट्रल बैंक के पास पुरानी भिलाई

14. मंजीत सिंह पिता छिंदा सिंह उम्र 48 साल साकिन काली मंदिर के पीछे खुर्सीपार

15. मकान मालकिन