सुपेला के चंद्र मौर्य चौक हादसे में दो की मौत, एक गंभीर घायल; आरोपी पहले भी NDPS एक्ट में हो चुका है गिरफ्तार

सुपेला के चंद्र मौर्य चौक हादसे में दो की मौत, एक गंभीर घायल; आरोपी पहले भी NDPS एक्ट में हो चुका है गिरफ्तार

दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नशे और तेज रफ्तार में रेड सिग्नल तोड़ते हुए दोपहिया वाहनों को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक 17 मई की दोपहर करीब 2 बजकर 38 मिनट पर चन्द्रा मौर्या चौक में रेड सिग्नल पर वाहन खड़े थे। इसी दौरान काले रंग की फोर्ड कार क्रमांक CG-07-BR-0571 का चालक सागर जायसवाल तेज गति से सिग्नल तोड़ते हुए पहुंचा और बाइक व स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में नूर खान और मनोहर कुमार गोनाडे की मौत हो गई, जबकि सलीम अली गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। थाना सुपेला पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सागर जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी आम्रपाली वनांचल सिटी जामुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया।

पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल फोर्ड कार और उससे जुड़े दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सुपेला में बीएनएस की धाराओं और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से थाना मोहन नगर में NDPS एक्ट के तहत चिट्टा मामले में अपराध दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

आरोपी का नाम :

1. सागर जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नंबर बी/70 आम्रपाली वनांचल सिटी, थाना जामुल, जिला दुर्ग।