भिलाई में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

भिलाई में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

भिलाई। सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को वैशाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हसिया जैसा धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।

मामला 25 अप्रैल 2026 का है, जब पुलिस को सूचना मिली कि जहाज बिल्डिंग, वार्ड 19 क्षेत्र में एक युवक हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन कुमार मारकंडेय (22 वर्ष) निवासी राजीव नगर, मुस्लिम कब्रिस्तान के पास, भिलाई बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार हसियानुमा हथियार जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना वैशाली नगर में Arms Act की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।