सट्टा लिखते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त

भिलाई। अवैध जुआ-सट्टा पर कार्रवाई करते हुए छावनी थाना पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर सट्टा-पट्टी लिखकर लोगों से रुपए लेकर दांव लगवा रहा था।

पुलिस को 21 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आदर्श नगर कैम्प-01 में सियान सदन पानी टंकी के सामने एक व्यक्ति सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौसाद अली (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आदर्श नगर कैम्प-01 का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 सट्टा पर्चियां, एक मोबाइल फोन और करीब 1000 रुपए नगद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


