कॉलोनी में आधी रात काे तांडव: कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश, 6 वाहन तोड़े, आरोपी गिरफ्तार

कॉलोनी में आधी रात काे तांडव: कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश, 6 वाहन तोड़े, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत आम्रपाली वनांचल सिटी में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक आरोपी ने न केवल कॉलोनी में खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया, बल्कि एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से कार चढ़ाने का भी प्रयास किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मंजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि 28 मार्च की रात करीब 2:30 बजे आरोपी लखन साहू ने उनकी स्कॉर्पियो (CG 04 NR 9009) को चालू कर आसपास खड़े 5-6 वाहनों को टक्कर मार दी। जब प्रार्थी ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर ही वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि प्रार्थी के समय रहते हट जाने से कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने आक्रोश और असामाजिक प्रवृत्ति के चलते इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है।

▪️ घटनास्थल : आम्रपाली वनांचल सिटी, जामुल, भिलाई

▪️ आरोपी का नाम : 1. लखन साहू, उम्र 55 वर्ष, निवासी कुरूद रोड कोहका, भिलाई, जिला दुर्ग