मदन सेन बने भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

मदन सेन बने भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से छत्तीसगढ़ में सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की गई है।

इस नियुक्ति के तहत भिलाई जिले में मदन सेन को सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि मदन सेन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सूचना के अधिकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मदन सेन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।