प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने महिलाओं ने निकाली रैली

प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने महिलाओं ने निकाली रैली

भिलाई। प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के अभियान में महिलाएं बड़ी संख्या में पावरहाउस मार्केट में रैली निकालकर नागरिको और व्यापारियों को सिंगल यूज्ड प्लास्टिक छोडऩे का आव्हान किए। इस दौरान प्लास्टिक हटाओ धरती बचाओ, प्लास्टिक को हटाना है, पर्यावरण को हटाना है जैसे नारे लगाते हुए बैनर पोस्टर के साथ   रैली निकाली। सर्कुलर मार्केट में निकली महिलाओं की रैली को महापौर नीरज पाल के निर्देश पर निगम के स्वच्छता विभाग के प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किये और रैली में साथ चलकर व्यापारियों को सिंगल यूज्ड प्लास्टिक छोडऩे अपील किये। भिलाई निगम प्रशासन द्वारा प्लास्टिक मुक्त भिलाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य के लिए निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर पृथक से टीम गठित किया गया है जो समय समय पर किसी भी वक्त शहर के प्रमुख मार्केट पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के यहां छापामार कर अर्थदण्ड वसूलने एवं सामग्री जप्त बनाने की कार्रवाई करते रहते है। शाम 4 बजे से लिंक रोड, सर्कुलर मार्केट और पावर हाउस मार्केट में रैली के दौरान महिलाओं ने एक ही लक्ष्य बनाना है प्लास्टिक को हटाना है,, प्लास्टिक प्रदूषण को उखाडऩा है कपड़े और जूट के बैग को अपनाना है जैसे नारो के साथ मार्केट के प्रमुख मार्गो से रैली निकालकर नागरिको और व्यापारियों से अपील किये कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय को प्रतिबंध करे। 
00000