आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाए-ललित चंद्राकर

दुर्ग। भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन 36 फोर्ट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच से साफ संदेश दिया गया कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाए।

मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि बिहार चुनाव का परिणाम यह बताता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का भरोसा मजबूत है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ रहा है और अब ज्यादा से ज्यादा निर्माण कार्य देशी संसाधनों के साथ हो रहे हैं। जीएसटी, कर सुधार और सरल प्रक्रियाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सब विकसित भारत के रास्ते को मजबूत करते हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना के कठिन समय में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया था और इसे एक राष्ट्रीय भावना के रूप में अपनाया गया। बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में हर छोटी भूमिका भी महत्व रखती है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पार्टी हमेशा सक्रिय रही है और संगठन के कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की वजह से सफल होते हैं। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कौशिक ने प्राकृतिक खेती, मतदाता सूची सुधार (SIR) और फर्जी पंजीकरण पर रोक जैसे मुद्दों पर भी बात की।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि विकसित भारत 2047 और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब लोग स्थानीय उत्पादों को अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक मजबूती मिलेगी और लाखों लोगों को रोजगार का सीधा फायदा होगा। चंद्राकर ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि विकास के वादों को पूरा करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
विधायक ने बताया कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में 230 मतदान केंद्र हैं और 2.22 लाख से ज्यादा मतदाता जुड़े हुए हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से सही पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की अपील की।
सम्मेलन में सरिता मिश्रा, लिकेश्वर देशमुख, गिरेश साहू और अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा मंत्री गिरेश साहू ने किया।
सम्मेलन में जिले और मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रितपाल बेलचंदन, हेमंत सिन्हा, अनुपम साहू, राजू जंघेल, श्रद्धा साहू, सरस्वती साहू, राजा महोबिया, पुराण देशमुख, चेतन साहू, अजीत चंद्राकर, ओमेश्वर यादव और अनेक मंडलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।