स्वरोजगार दिलाने के बहाने 78 महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

स्वरोजगार दिलाने के बहाने 78 महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। स्वरोजगार दिलाने के बहाने दो महिलाओं द्वारा करीब 78 महिलाओं से 40-40 हजार रुपए लोन के हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत के बाद FIR दर्ज कर ली है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक त्रिवेणी जल क्षत्रिय ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि मां दंतेश्वरी लघु उद्योग आरंग की सदस्य हैं। राखी धुर्वे और पूनम नायक नाम की दो महिलाओं ने स्वरोजगार के बहाने करीब 78 महिलाओं से 40-40 हजार रुपए वसूल कर लिए। उन्होंने कहा कि वह 6 हजार रुपए मानदेय दिलाएगी। इसके अलावा नौकरी भी देगी। इसके बाद कई महिलाओं ने बैंकों से रुपए लोन में लिए। कई महिलाओं ने पैसे कैश में दिए। आरोपियों ने महिलाओं से करीब 30 लाख रुपए इकट्ठा करने के बाद संपर्क बंद कर दिया। यह महिलाओं ने उनसे रुपए वापस मांगे तो टालमटोल करने लगे। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा।