समाजसेवी सोमा देव ने दी विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं

भिलाई। भिलाई निवासी समाजसेवी सोमा देव ने प्रदेश सहित देश की तमाम महिलाओं को विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की है। बता दें कि समाजसेवी सोमा देव निरंतर समाज सेवा के कार्य में लगी रहती है। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके है। गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ महिला सद्भावना सेवा समिति समारोह 2021, नारी तू नारायणी सही नारी शक्ति सम्मान 2022, नारी दिवस समारोह 2023 में सोमा देवी सम्मानित हो चुकी है।