भिलाई और रिसाली नगर निगम के इन वार्डों में तीन दिन नलों में नहीं आएगा पानी

66 mld फिल्टर प्लांट में शटडाउन के कारण  जलआपूर्ति  बाधित रहेगी

भिलाई और रिसाली नगर निगम के इन वार्डों में तीन दिन नलों में नहीं आएगा पानी

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्थित उच्च स्तरीय जलागार को भरने वाली राईजिंग पाईप लाईन यातायात पुलिस थाना नेहरू नगर के पीछे लिकेज हो गया है। जिसके संधारण हेतु 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र में शट्डाउन की आवश्यकता है। पाईप लाईन लिकेज का संधारण कार्य 19.02.2025 को सुबह 9ः30 बजे से किया जाएगा।

जिससे दिनांक 19.02.2025 को शाम की पाली में फरीद नगर एवं स्मृति नगर तथा दिनांक 20.02.2025 एवं 21.02.2025 को नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खम्हरिया एवं नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली उच्च स्तरीय जलागारों में जलप्रदाय पूर्णतः बाधित रहेगी। लीकेज संधारण का कार्य पूर्ण होने पर पूर्व की भांति पेयजल आपूर्ति चालू कर दी जायेगी।