काम दिलवाने के नाम पर नाबालिग से देह व्यापार

फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो लोगों को पहले ही पकड़ चुकी थी पुलिस

काम दिलवाने के नाम पर नाबालिग से देह व्यापार

जशपुर। काम दिलवाने के नाम पर नाबालिग को देह व्यापार करवाने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में माँ को पुलिस ने पहले ही पकड़ चुका है लेकिन पुत्र फरार चल रहा था। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर लड़की को ये कहकर झांसे में लिया था कि वे उसे काम दिलवाएंगे। फिर इसी बहाने उसे् अपने घर बुला लिया। बाद में उसे डरा धमका कर बाहरी लोगों के साथ देह व्यापार कराने के लिए भेजना शुरू कर दिया था।  पीड़ित लड़की ने 24 मई 2013 को शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात कुनकुरी निवासी चम्पा बाई और उसके बेटे वकील चौहान से कुछ समय पहले हुई थी। मुलाकात में दोनों मां-बेटे ने कहा था कि वे उसे कही अच्छी जगह काम दिलवा देंगे। परेशान होने की जरूरत नहीं है। यही बात सुनकर पीड़िता उन दोनों की बातों में आ गई थी। कुछ दिन बाद दोनों ने उसे अपने घर में बुला लिया था। कहा था कि कुछ दिन हमारे यहां ही रुको। फिर काम के लिए तुम्हें ले जाएंगे। उनके ये कहने पर लड़की उनके घर में रुक कई। मगर कुछ ही दिनों में दोनों मां-बेटे उससे जबरदस्ती करने लगे। कहने लगे कि देह व्यापार करो। नहीं तो तुमको जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों उसे अलग-अलग लड़कों के साथ बाहर भेज दिया करते थे। बाद से नाबालिग भाग निकली और उसने पूरे मामले की शिकायत कर दी थी।  शिकायत के बाद पुलिस आरोपी चम्पा बाई और डबलू को गिरफ्तार कर लिया था। मगर वकील फरार हो गया था। जिसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है।