भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्‍हानंद नेताम गिरफ्तार

भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्‍हानंद नेताम गिरफ्तार

कांकेर। ब्रम्हानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा प्रत्‍याशी ब्रम्‍हानंद नेताम को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इधर, झारखंड पुलिस का कहना है कि उन्‍हें झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का कोई नोटिस नहीं मिला है। मालूम हो कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि ब्रम्हानंद पर झारखंड के जमशेदपुर के टेल्को थाने में पाक्सो एक्ट और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। उन्होंने इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र में छिपाई है। कांग्रेस के आरोप के बाद यहां राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से ब्रम्हानंद नेताम का नामांकन निरस्त करने की मांग की थी।

ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता

बीजेपी नेता को हिरासत में लिए जाने से कार्यकर्ता काफी गुस्से में हैं। नेताम को कांकेर ले जा रही पुलिस की गाड़ी रोककर कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प भी हुई। वोटिंग खत्म होने के तत्काल बाद बीजेपी नेता को हिरासत में लिया गया है।