बच्ची को दुष्कर्म का शिकार बनाने वाले पड़ोसी बुजुर्ग गिरफ्तार

बच्ची को दुष्कर्म का शिकार बनाने वाले पड़ोसी बुजुर्ग गिरफ्तार

कोरबा। एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में मोतवाली थाना पुलिस ने पड़ोस के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। 
मिली जानकारी के अनुसार 13 साल की लड़की 6वीं कक्षा की छात्रा है। कहा जा रहा है कि सोमवार को लड़की घर के पास ही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सरफराज खान उर्फ राजू (57) उसके पास पहुंचा और किसी बहाने से घुमाने ले गया। इसके बाद लड़की से रेप किया। घटना के बाद लड़की घर आ गई और उसने अपने परिजनों को डर के मारे इस बात की जानकारी ही नहीं दी। बाद में लड़की के शरीर में दर्द शुरू हो गया, बुखार भी था। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। फिर ये मामला सामने आया है। फिर बच्ची ने अपने परिजनों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। बच्ची ने परिजनों को यह भी बताया कि सरफराज खाने पहले भी उससे गंदी हरकत कर चुका था। लेकिन डर के मारे उसने इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं दी।