विधायक ने मंत्री लखमा को कहा ‘आई लव यू’

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, भारी हंगामे के साथ कार्यवाही शुरू

विधायक ने मंत्री लखमा को कहा ‘आई लव यू’

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। इस बीच सदन में आज आई लव यू की गूंज सुनाई दी। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कवासी लखमा और मुख्यमंत्री बघेल को आई लव यू कहा है। वहीं, अब इस मामले पर प्रतिक्रियाएं भी आने लगी है। सदन में बीजेपी विधायक द्वारा सीएम बघेल और कवासी लखमा को आई लव यू कहे जाने पर कांग्रेस के विधायक अरुण वोरा ने कहा, कि अजय चंद्राकर की आई लव यू बोलने की उम्र नहीं है। अगर वे इस उम्र में आई लव यू बोलेंगे तो हम क्या करेंगे। इस बीच बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि आपके दिमाग में अश्लीलता भरी है। इस पर अरुण वोरा ने आपत्ति जताई। चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अजय चंद्रकार से कहा, कि आज आप संतुष्ट नजर आ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के आने पर उत्तेजित हो गए। बस फिर क्या था इस पर सदन में ठहाके लगने लगे। बता दें कि आज तीसरे दिन की कार्यवाही में बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में रायपुर नगर निगम को विभिन्न मदों से प्राप्त राशि और कार्यों की वर्तमान स्थिति का मुद्दा उठाया। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने भी सड़क निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने नांदघाट और बलौदाबाजार सड़क निर्माण की लागत का मुद्दा सदन में उठाया। उनके इस सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सड़क की स्थिति संतोषजनक है। 

बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर नगर निगम में मुगलिया शासन चलाने का लगाया आरोप 
तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया। शिवरतन शर्मा और धमर्जीत सिंह के बाद विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में रायपुर नगर निगम को विभिन्न मदों से प्राप्त राशि और कार्यों की वर्तमान स्थिति का मामला उठाया। बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर में सड़कों की स्थिती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, रायपुर गड्ढों का शहर हो गया है, सड़कों की स्थिति जर्जर हो गई है। बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि, रायपुर की सड़कों के गड्ढों में लोग बेशरम के पेड़ लगा रहे हैं। रायपुर नगर निगम में मुग़लिया शासन चल रहा है। यहां लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है। विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सवालों का जवाब देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि, 1327 करोड़ 49 लाख 32 हजार रुपए के 9400 काम स्वीकृत हुए है। नेशनल हाईवे की सड़क थी। एनओसी नहीं मिलने पर हमने टेंडर निरस्त कर दिया था। ये सड़क किसने बनाई हमे नहीं पता। बृजमोहन अग्रवाल द्वारा शारदा चौक से तात्यापारा के सड़क चौड़ीकरण के सवाल पर मंत्री डहरिया ने कहा कि बजट में इसकी स्वीकृति हो चुकी है, जल्द ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा।