मुख्यमंत्री के दुर्ग पहुंचने से पहले युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नितेश साहू हिरासत में

मुख्यमंत्री के दुर्ग पहुंचने से पहले युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नितेश साहू हिरासत में

  दुर्ग। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चलाए जा रहे भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दुर्ग शहर आगमन हुआ। उनके दुर्ग आगमन से पहले ही भाजयुमो के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू को और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को पुलिस ने उनके पोलसाय पारा निवास से सुबह 6 बजे हिरासत में लेकर भिलाई भट्टी थाना ले गये ताकि युवा मोर्चा के लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचकर किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन न कर पाएं। वहीं नितेश ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने युवाओं को बल पूर्वक गिरफ्तार किया है, जबकि हम भेंट मुलाकात में पहुंच कर मुख्यमंत्री को कांग्रेस का वादा याद दिलाना चाहते थे और बेरोजगारों के साथ हुए छल पर चर्चा करना चाहते थे। हम आम जनता की आवाज को बुलंद कर के रहेंगे और सड़क की लड़ाई लड़ेंगे और जन मानस को जागृत करेंगे।