छात्रा की शिकायत पर सीएम ने प्राचार्य को किया निलंबित

छात्रा की शिकायत पर सीएम ने प्राचार्य को किया निलंबित

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार की प्राचार्या संगीता खोबरागड़े को निलंबित करने के निर्देश दिए. प्राचार्या के खिलाफ 12वीं की छात्रा हर्षिता यादव ने मुख्यमंत्री से शिकायत की और बताया कि प्राचार्या का व्यवहार बच्चों से ठीक नहीं है, स्थानांतरण होने के बाद भी प्राचार्या पद पर बनी हुई हैं और फीस भी ज़्यादा लेती हैं। वही नाहन्दा निवासी पुनेटश्वरी कश्यप से मुख्यमंत्री ने पूछा- क्या मिलता है राशन में, उसने उत्तर दिया - सब कुछ मिलता है। पुनेटश्वरी ने कहा कि गौठानों में बन रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के अन्तर्गत हम 100 लोग काम करना चाह रहे हैं, उसने मुख्यमंत्री से सहायता मांगी, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा - इनके लिए शेड बनाये। सोहनलाल कश्यप ने बताया कि उनकी 51 एकड़ में किसानी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से धान खरीदी की समय सीमा एक नवंबर करने की मांग की।