10 वर्षों से घरों में हो रहा गटर का बदबूदार दूषित पानी की सप्लाई, चुनाव में वार्डवासी देंगे जवाब, बदलेंगे पार्षद

10 वर्षों से घरों में हो रहा गटर का बदबूदार दूषित पानी की सप्लाई, चुनाव में वार्डवासी देंगे जवाब, बदलेंगे पार्षद

10 वर्षों घरों में हो रहा गटर का बदबूदार दूषित पानी की सप्लाई, चुनाव में वार्डवासी देंगे जवाब, बदलेंगे पार्षद
भिलाई। दुर्ग जिले की एक ऐसा वार्ड जहां पिछले करीब 10 वर्षों से घरों में नल के माध्यम से गटर का बदबूदार पानी आ रहा है। इससे आए दिन लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। वार्डवासियों के शिकायतों को भी पार्षद गंभीरता से नहीं रहे है,  शायद किसी के मौत का इंतजार होगा। कई ज्ञापन सौंपे जाने व शिकायत के बाद भी स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं है। कलेक्टर भी निरीक्षण कर जा चुके है। अब विधानसभा चुनाव नजदीक है। वार्डवासियों ने इसका जवाब चुनाव में मतों के माध्यम से देने का फैसला कर लिया है। 
हम बात कर रहे हैं नगर निगम भिलाई के वार्ड 70 हुडको की। कांग्रेस पार्षद सीजू एंथोनी लोगों द्वारा मिले मतों के बदौलत लगातार चुनावे जीतते आ रहे हैं।  ये उनका तीसरा कार्यकाल है  लेकिन लंबे समय से लोगों के घरों में आ रही गटर नुमा बदबूदार पानी की गंभीर समस्या को हल करने में उन्होंने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। हुडको के घरों के नलों में करीब 10 वर्षों से बदबूदार दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। बदबू ऐसा कि आपको भी उल्टी आ जाए। ऐसे दूषित पानी लोग मजबूरन पीने को विवश है।
हुडको निवासी बबलू बिस्वास ने बताया कि इसकी शिकायत वर्षों से नगर निगम सहित पार्षद से कर चुके है लेकिन कोई हल नहीं निकला। गत दिनों निगम हुडको में निरीक्षण को पहुंचे थे। निगम कमिश्नर को इसकी जानकारी देने पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नगर निगम कुछ नहीं कर सकता आप बीएसपी से संपर्क करें। बबलू विश्वास ने बताया कि पानी बीएसपी की तरफ से आता है लेकिन देखरेख की जिम्मेदारी नगर निगम की है। वहीं बीएसपी का कहना है कि यह काम नगर निगम भिलाई कहां है। और यही कारण है कि कई वर्षों से नलों से आ रहा गटर नुमा पानी का समाधान नहीं निकल पाया है। सुबह 7 बजे मात्र आधे घंटे के लिए नल में पानी आता है। शुरू के 15 मिनट गंदा पानी फेंकने में निकल जाता है। हुडको निवासियों को नल के माध्यम से धीमी जहर परोसा जा रहा है।