VIDEO मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी कैबिनेट मंत्री अयोध्या के लिए हुए रवाना

बेर फल से भरी टोकरी रामलला को करेंगे भेंट

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सभी कैबिनेट मंत्री विमान से अयोध्या के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस मौके पर माता शबरी की धरती कहे जाने वाले शिवरीनारायण से बेर फल से भरी टोकरी भी उपहार के रूप में रामलला को भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, भांचा राम के दर्शन करने हम जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इस मौके पर माता शबरी की धरती कहे जाने वाले शिवरीनारायण से बेर फल से भरी टोकरी भी उपहार के रूप में रामलला को भेंट करेंगे।

रायपुर के माना एयरपोर्ट पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्री आज अयोध्या जा रहे हैं और भगवान राम के दर्शन करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री साय इस मौके पर माता शबरी की धरती कहे जाने वाले शिवरीनारायण से बेर फल से भरी टोकरी भी उपहार के रूप में रामलला को भेंट करेंगे। इसके बाद शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम एयरपोर्ट से रायपुर के लिए वापसी होगी। शाम 6.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर लौट आएंगे।