सतानमी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में अब तक 200 उपद्रवी गिरफ्तार

उपद्रवियों ने 75 बाइक, 20 कार और 2 दमकल वाहन को आग के हवाले, कलेक्टर के गाड़ी में भी की तोड़फोड़

सतानमी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में अब तक 200 उपद्रवी गिरफ्तार
सतानमी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में अब तक 200 उपद्रवी गिरफ्तार
सतानमी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में अब तक 200 उपद्रवी गिरफ्तार
सतानमी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में अब तक 200 उपद्रवी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में सतानमी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में पुलिस ने मंगलवार को 7 अलग-अलग FIR दर्ज की है। इस मामले में अब तक 200 आरोपियों को गिरफ्तार हो चुकी है। उपद्रवियों की तलाश के लिए पुलिस की 12 टीमें बनाई गई हैं। CCTV फुटेज के जरिए टीमें अलग-अलग जिलों में भेजी गई हैं।

मंगलवार को मीटिंग में CM ने अधिकारियों से कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई आप लोगों तक जानकारी कैसे नहीं पहुंची? क्यों बैकअप नहीं रखा गया? बैठक में गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे। वहीं कांग्रेस ने भी जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

उपद्रवियों ने 75 बाइक, 20 कार और 2 दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित ध्वजारोहण के पोल पर सफेद रंग का ध्वज लगा दिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं।