VIDEO पुलिसकर्मियों ने मनाया होली का त्यौहार, एक दूजे को रंग लगाकर दी बधाई

भिलाई। सोमवार को दुर्ग जिले में होली का पर्व हर्षोल्लास से शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। वहीं मंगलवार को पुलिस द्वारा होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने शहर में जगह- जगह पुलिस बल तैनात किया गया था था, ताकि बेवजह विवाद न हो सके और यही कारण रहा की लोगों ने होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया। मंगलवार को पुलिस की होली खेलने का समय था। नेहरूनगर में पुलिसकर्मियों ने जमकर बैंड बाजे की धुन पर डांस किया और एक दूसरे को रंग लगाते हुए होली की बधाई दी। वहीं उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर के पहुंचते ही जवानों का उत्साह और बढ़ गया। उन्होंने भी जमकर होली खेली।